भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :गरियाबंद. राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक सड़क के किनारे औंधे मुंह पड़ा हुआ मिला| मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गरियाबंद का है|
राष्ट्रीय राजमार्ग 130सी पर एक दुर्घटना घटित हुई जिसमें एक मोटर साइकिल सवार सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गया। लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक की जान जा चुकी थी। पीड़ित की पहचान जैतपुरी निवासी संजय विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। उनके परिवार के अनुसार, मृतक एक क्रेन ऑपरेटर था जो अक्सर काम के बाद रात में गरियाबंद होते हुए मोटरसाइकिल से घर जाता था। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल आने वाले किसी बड़े वाहन से टकरा गई या वाहन की रोशनी से मोटरसाइकिल गलत दिशा में मुड़ गई होगी, जिससे वह सड़क छोड़कर एक पेड़ से टकरा गई।
रात में इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी. युवक अपनी मोटरसाइकिल में फंस गया. इससे उसकी जान चली गयी| कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| और घटना की जांच शुरू कर दी है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

