CG में 2 करोड़ की ऐतिहासिक मूर्ति चोरी , 10वीं सदी की दुर्लभ भंवर गणेश काले ग्रेनाइट की मूर्ति पांचवी दफा हुई चोरी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के इटवा पाली स्थित ऐतिहासिक गणेश मंदिर से मूर्ति चोरी हो गई । यह मूर्ति 10वीं सदी की दुर्लभ भंवर गणेश की है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है. काले ग्रेनाइट की यह मूर्ति लगभग 3 फीट ऊंची है और इसका वजन 65 किलोग्राम है। बता दे की मूर्ति आज पांचवी दफा चोरी हो गयी|


ग्रामीणों के अनुसार आज सुबह जब उन्होंने मंदिर का दरवाजा खोला तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और गर्भगृह से मूर्ति फिर गायब हो गयी है. ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना मस्तूरी पुलिस को दी। मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। 

इटवा पाली में भंवर गणेश मंदिर की मूर्ति मल्हार में डिडनेश्वरी देवी की मूर्ति के समकालीन है। 7वीं से 10वीं शताब्दी के बीच निर्मित मल्हार मूर्तियों में भंवर गणेश को भी उत्कृष्ट माना जाता है।

 मूर्ति पहली बार 2004 में चोरी हुई थी, लेकिन चोर जिले से बहार नहीं जा पाए और पकड़ में आगये | इसके बाद अप्रैल 2006 में मूर्ति चोरी हो गई. 2007 में भी मंदिर से मूर्ति चोरी करने की कोशिश की गई और चोरी 26 अगस्त 2022 को हुई. चोरों के पकड़े जाने के बाद मूर्ति बरामद हो गयी थी|

 इस बार 11 फरवरी को यह फिर चोरी हो गई, लेकिन इतने बार चोरी हो जाने के बाद भी इसकी उचित सुरक्षा नहीं है, इसलिए यह मूर्ति चोरों के निशाने पर बनी रहती है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg