CG: रोजाना 200 से जयादा ग्रामीण कर रहे कोयला चोरी , खदान प्रबंधन परेशान, चोरी रोकने में विफल है प्रबंधन...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :अंबिकापुर ,  HECL की अमेरा ओपनकास्ट परियोजना पर रोजाना बड़े पैमाने पर हो रही कोयला चोरी से खदान प्रबंधन चिंतित है। 


जहां ग्रामीण लगातार कोयला खदान से कोयला चोरी कर रहे  हैं. हाल ही में सैकड़ों ग्रामीणों को कोयला चोरी करते हुए देखा गया और इसका एक वीडियो भी सामने आया है. लेकिन, कोयला चोर अपनी हरकतें बंद नहीं कर रहे हैं. ऐसे में हम कह सकते हैं कि प्रबंधन कोयला चोरी रोकने में पूरी तरह विफल रहा.

हम आपको बताना चाहेंगे कि अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों कोयला चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. इस कारण कोयला प्रबंधन की चुनौतियाँ कभी ख़त्म नहीं होतीं।

 हाल ही में कोयला चोरों ने फिर से इस चोरी को अंजाम दिया. प्रतिदिन 200 से अधिक ग्रामीण कोयला चोरी करते हैं. इसके अलावा, गार्ड के मना करने पर ग्रामीण बहस पर उतारू हो जाते हैं।

 अब कोयला चोरी का वीडियो आया है. जांच में पता चला कि परसोड़ी, कटकोना और पुहपुटरा गांव के निवासी ही कोयला चोरी करते हैं। फिलहाल यह अज्ञात है कि ऐसी घटनाएं कब तक जारी रहेंगी और क्या सरकार कार्रवाई करेगी।    

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg