CG :नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से 48 लाख रुपये का लोन लिया , आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव. आईसीआईसीआई बैंक की सिटी ब्रांच में नकली सोना गिरवी रखकर 48 लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। 


भौतिक जांच के बाद पुष्टि हुई कि सोना नकली है. तब बैंक प्रबंधन ने बैंक के अधिकृत जांचकर्ता, ज्वैलर और सोना गिरवी रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक, नंदगांव निवासी राजेश लुनिया (50) ने 2022 में गोल्ड लोन लेने के लिए एक बैंक शाखा से संपर्क किया। उन्होंने बैंक में 1406 ग्राम सोना रखा और उस पर 48 लाख रुपये का लोन लिया. इसके बाद बैंक के अधिकृत ज्वैलर राजकुमार देवकर ने सोने की जांच की तो सोना असली निकला। 

कुछ समय बाद राजेश गोल्ड लोन लेने के लिए अंजोरा स्थित बैंक शाखा पहुंचा, जहां उसके द्वारा लाया गया सोना नकली निकला। इसके बाद बैंक ने अपनी शाखा में रखे सोने की भी जांच की जहां कुल 1,406 ग्राम सोने के आभूषण नकली पाए गए। 

पुलिस ने राजेश और सोने की जांच करने वाले राजकुमार के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg