CG: स्वास्थ्य सेवा होगी और बेहतर ,5000 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति , 24 घंटे में सरकार देगी नियुक्ति....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में जल्द ही 5,000 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती होगी. सरकार ने यह फैसला राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए लिया है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल द्वारा विधानसभा में इसकी आधिकारिक घोषणा की गयी|



स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति करेगा ताकि आम लोगों और दूरदराज के इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें.

सरकार 246 एमबीबीएस स्नातकों और 21 विशेषज्ञों की भी नियुक्ति करेगी। इनमें से 50 प्रतिशत बस्तर और सरगुजा संभाग को दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टर पहली जरूरत होगी. उन्होंने जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जो भी डॉक्टर या एमबीबीएस विशेषज्ञ आवेदन करेंगे, उन्हें अस्पताल में रिक्ति होने पर 24 घंटे के भीतर राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया जाएगा.

स्वास्थ्य विभाग में सहायकों, चिकित्सा कर्मचारियों और डॉक्टरों के 5,000 से अधिक पद खाली हैं। जिसे जल्द ही व्यापमं और पीएससी द्वारा भरा जाएगा।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg