CG BREAKING: राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय को लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2023 से नवाजा गया। इस आयोजन में भारतीय संसदीय समूह (आईपीजी) द्वारा  सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का अवार्ड से सम्मानित किया गया । 

बता दे की वे एक ही समय में सांसद, विधायक और महापौर भी रह चुकी हैं साथ ही इसी वजह से लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2010 में अपना नाम दर्ज करवाया है| राजनीति में अपनी अलग छवि रखने वाली सरोज पाण्डेय को भाजपा ने 2004 से 2008 तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रवक्ता का पद दिया और राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य युवा मोर्चा महामंत्री का पद भी दिया।

 राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय को लोग बेहद शांत, सरल पर मुद्दों को उठाने में तेज तर्रार सुलझे हुए दिग्ग्ज राजनीतिज्ञ के रूप में जानते है ।


https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg