भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा कटोरीपानी ग्राम निवासी एक युवक ने अपने पिता की लाठी-डंडे व लात-मुक्के से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद धौरपुर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सपड़ा कटोरीपानी के निवासी 50 वर्षीय भदवा कोरवा अपने बेटे शिवचंद कोरवा की बहू से बुरी नियत से अश्लील बातें करता था, पिता की ये गंदी हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थी|
दरअसल शुक्रवार की दोपहर बहू घर में अकेली थी, जबकि बेटा शिवचंद कोरवा किसी काम से बाहर गया था, इसी बात का फायदा उठाकर ससुर फिर गंदी नियत से बहु के साथ अश्लील बातें करने लगा, इसी बीच बेटा वहां आ गया, इस दौरान पत्नी ने पति से उसके पिता की पूरी करतूत बताई।
इस बात से वह इतना नाराज हो गया कि खुद पर काबू खो बैठा और डंडे व लात और मुक्के से अपने पिता की बेदम पिटाई कर दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया और उसे जेल भेज दिया।
इस घटना के बाद आरोपी की पत्नी ने मामले की रिपोर्ट धौरपुर थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की और कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

