भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय की त्वरित पहल से मस्कट में बंधक बनी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई निवासी जोगी दीपिका को तस्करों के चुंगल से सुरक्षित छत्तीसगढ़ वापस लाया गया। जब मुख्यमंत्री साय को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को जोगी दीपिका को भारत वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया|
छत्तीसगढ़ लौटने के बाद जोगी दीपिका ने उपमुख्यमंत्री शर्मा से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ सरकार के अच्छे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री शर्मा और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर मस्कट बंधक जोगी दीपिका के संबंध में मदद मांगी.उपमुख्यमंत्री लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे और नवीनतम जानकारी लेते रहे।
इस दौरान उन्होंने मस्कट में जोगी दीपिका से फोन पर बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही वे सकुशल छत्तीसगढ़ लौटेंगे।
उप मंत्री के लगातार प्रयासों की बदौलत ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने तुरंत कार्रवाई की और दीपिका को सुरक्षित दूतावास लाया गया|
इन्हीं कोशिशों का सुखद नतीजा है कि दीपिका सकुशल भारत पहुंच गई हैं। बता दे की जोगी दीपिका घरेलु कार्य के लिए मस्कट ओमान गयी हुई थी जिसके बाद उसे वहां बंधक बना लिया गया था |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

