सर्किट हाउस के रूम में लंदन से आये व्यक्ति की मौत , बड़े प्रोजेक्ट के लिए पहुंचे थे CG, जांच में जुटी पुलिस....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सर्किट हाउस के रूम में एक एनआरआई की मौत की खबर आई है. पुलिस ने घटनास्थल पर शव पाया और घटना की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोला तो देखा कि बिस्तर पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है|

पुलिस ने मृतक की पहचान लंदन निवासी अनिल पटेल के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक एनआरआई अनिल पटेल (70 वर्ष )कल यानी सोमवार को जगदलपुर पहुंचे थे| यहां सर्किट हाउस के पुराने भवन का कमरा नंबर 1 उन्हें अलॉट किया गया था और आज सुबह उनकी मौत से काफी हलचल मच गई।

दरवाज़ा नहीं खुलने पर सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। वहां उन्होंने बिस्तर पर एक एनआरआई का शव पड़ा देखा जिसके तुरंत बाद पुलिस में सुचना दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है|

बता दें कि मृतक एनआरआई अनिल पटेल बस्तर में महुआ प्रोसेसिंग प्लांट खोलने आए थे. अब उनकी मौत से हड़कंप मच गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या। जांच के दौरान, पुलिस को अपराध स्थल पर दिल के दौरे से संबंधित दवाएं भी मिलीं। इस बिंदु पर, शव परीक्षण रिपोर्ट मौत का कारण निर्धारित कर सकती है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg