CG में महिला को मारी गोली , पानी पीने के बहाने घर में घुसे दो अज्ञात युवको ने महिला को मारी गोली....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के समीपवर्ती सिरौली ग्राम पंचायत में शाम को दो अज्ञात युवक पानी मांगने के बहाने एक घर में घुसे और महिला की गोली मारकर घायल कर भाग गए। जब महिला की बेटी ने आकर आवाज दी तो घायल महिला कोने में पड़ी थी|

घायल महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय कुंती पत्नी स्वर्गीय राम रुचि वार्ड नं. मनेंद्रगढ़ से करीब 10 किमी दूर ग्राम पंचायत सिरौली में सोमवार की शाम अपने घर में अकेली थी।

इसी दौरान दो युवक घर में आये और पीने के लिए पानी मांगा. जैसे ही महिला पानी लेकर लौटी तो दोनों युवकों में से एक ने महिला पर गोली चला दी. गोली मारने के बाद अज्ञात लोग घर से भाग गये. जब कुंती की बेटी घर लौटी तो उसने घर को अस्त-व्यस्त पाया।

 उसने मां को आवाज दी तो वह अंदर वाले कमरे में छिप गई। इस दौरान महिला ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी. घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। 

खबर सुनकर पुलिस अधीक्षक व पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने उसे अस्पताल आकर सही इलाज कराने को कहा. पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg