CG : विवाद के बाद महिला ने अपनी २ साल की बेटी को फांसी से लटकाया फिर खुद लगा ली फांसी , पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बिलासपुर-कोटा थाना क्षेत्र के अमेना में गीता यादव नाम की महिला ने पति से विवाद के बाद पहले अपनी दो साल की बेटी को गाय के गौशाला में फांसी पर लटकाया और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

कोटा पुलिस ने बच्ची की हत्या के मामले में गीता यादव की मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.बिलासपुर-कोटा थाना क्षेत्र के अमेना में गीता यादव का पति से विवाद हुआ था जिसके बाद महिला ने पहले अपनी दो साल की बेटी को गौशाला में फांसी पर लटकाया और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 कोटा पुलिस के अनुसार अमेना निवासी दिनेश यादव की पत्नी गीता बाई यादव ने 5 मई को अपने पति के अमरकंटक चले जाने के बाद अपनी दो साल की बेटी कविता यादव की फांसी लगाकर हत्या कर दी | 

शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गीताबाई यादव के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या का मामला दर्ज किया। हम आपको बता दें कि दिनेश ने 2019 में चूड़ी रस्म के द्वारा गीता से शादी की थी। उनका विवाद तब शुरू हुआ जब गीता को पता चला कि दिनेश अपनी पहली पत्नी सुरेखा यादव के संपर्क में है।

 जहाँ दोनों के बीच विवाद हो गया। जब उसका पति बाहर गया तो गीता ने अपनी बेटी कविता यादव को फांसी लगाकर हत्या कर दी और बाद में गीता बाई यादव ने भी उसी रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg