भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक बेहद चौंकाने वाली घटना घटी. अस्पताल में डॉक्टरों ने इस बुजुर्ग महिला की मौत घोषित कर दिया| इसके बाद परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए शव को गांव के लिए निकल पड़ा | लेकिन रास्ते में वृद्धा जीवित हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया| जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है |इस घटना को लोग चमत्कारिक मान रहे है |
बता दें कि कोरबा छग , निवासी रामरती देवी (72) अपने बेटे के साथ रहती थी |जहाँ उनका छतीसगढ़ के निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था | जिसके बाद डॉक्टरो के द्वारा बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया गया | जिसके बाद परिवार जन महिला को अपने पैतृक गाँव बिहार बेगुसराय के नीमा चांदपुरा ,अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे |
जहां बिहार जाते वक़्त रस्ते में ही महिला जिन्दा हो गयी| इस महिला के बेटे मुरली ने औंगाबाद रस्ते में अपनी मां के शरीर को छुआ और उसे अपनी मां के शरीर में हरकत महसूस हुई.फिलहाल महिला का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में चल रहा है|
इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि यह एक चमत्कार है। छत्तीसगढ़ में, हॉट ब्लॉक के कारण साँस रुकने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन चार पहिया वाहन में ले जाते समय तेजी से (सीपीआर) होने के बाद, उनकी सांसें फिर से शुरू हो गईं। अभी महिला की हालत ठीक है और उनका इलाज सदर अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में किया जा रहा है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

