भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमतरी जिले के भोभला बाहरा गांव के जंगल में एक अधजली महिला की लाश मिलने से इलाके में हडकंप फैल गया है. सूचना मिलने पर पुलिस केंद्र और नगरी एसडीओपी मौके पर पहुंचे.
इसके बाद डॉग स्वेक्ड और एफएसएल टीम को जांच के लिए नियुक्त किया गया। खबरों के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने शहर के जंगल में एक महिला का आधा जला हुआ शव देखा और तुरंत दुगली पुलिस स्टेशन को सूचित किया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व जाँच की |
पुलिस के अनुसार अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस का कहना है कि किसी ने महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की है. शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

