भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने कृषि विकास व किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक के पद के लिए चयन परिणाम जारी कर दिया है।
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार, भीम कुमार ने इस चयन परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है| लुकमान साहू दूसरे और परमानंद वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
बता दे की लिखित व साक्षत्कार में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट बनायी गयी है |लोकसेवा आयोग द्वारा कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक संचालक भर्ती परीक्षा के 7 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी | उपरोक्त पदों के लिए चयन किया जा रहा है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

