CM साय की सुरक्षा में सेंध , पिस्टल लेकर पहुंचा था शख्स, "पहुना" आवास का मामला लापरवाह 8 सिपाही सस्पेंड....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी सेंध की खबर से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. इस मामले में सीएम आवास पर तैनात आठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था. पूरे मामले की जांच चल रही है|


वास्तव में,  एक आदमी बंदूक लेकर सीएम साय के कक्ष तक घुस गया। यहां जब उसकी जांच की गई तो उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई. सीएम के कमरे के पास रुकने पर उसके पास से पिस्तौल जब्त कर ली गई। पूरी घटना सीएम के अस्थायी आवास पहुना में हुई|

बताया जा रहा है कि पिस्टल लेकर एक शख्स वीआईपी कार से सीएम हाउस तक आया था इसलिए सीएम हाउस में घुसने से पहले उसकी चेकिंग नहीं की गई. प्रथम दृष्टया इस पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की लापरवाही स्पष्ट है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg