भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 2023-24 के अनुपूरक बजट और मोदी के आश्वासनों पर चर्चा हुई|
इसके अलावा भी सरकारी बैठक में कई अहम फैसले किये गये. कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन योजना , तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 5500 रुपये का देने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया. संविदा नियुक्ति के संबंध में भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि पिछली सरकार की अगस्त 2023 की अधिसूचना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 में किए गए परिवर्तनों को निरस्त कर पूर्ववत् करने का निर्णय लिया गया | अगस्त 2023 में उक्त नियम में संशोधन किया गया था|
विभागीय जांच के बाद, जब कोई दोषसिद्धि प्रभावी हो गई हो या आपराधिक अदालत द्वारा दंडित किया गया हो, तो वह व्यक्ति संविदा नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
इस बदलाव से वे पूर्व सरकारी अधिकारी भी संविदा नियुक्ति के पात्र होंगे जो किसी मंत्रिस्तरीय जांच या आपराधिक जांच का विषय हैं। मंत्रिपरिषद इसे अनुचित मानते हुए इसे निरस्त करने और 2012 के संविदा नियम के प्रावधान को वर्तमान स्वरूप में छोड़ने का निर्णय लिया गया है।
साथ ही बता दे की महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लग चुकी है जिसमे छत्तीसगढ़ की मूल निवासी 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं के अलावा विधवा,तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह मिलेगी ,1000 रुपए की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाएगी |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

