भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर से अचंभित करने वाली खबर आ रही है। यहां धनेली स्थित श्री रावतपुरा कॉलेज में पढ़ने वाले आधा दर्जन एलएलबी छात्रों से 3.50 लाख रुपए की ठगी कर ली गई।
नई दुनिया में प्रकशित खबर के अनुसार आरोप है कि कॉलेज की तत्कालीन H.O.D मोनिका मिश्रा ने फीस जमा करने के नाम पर छात्रों से पैसे लिए और इसे अपने निजी खाते में जमा कर लिया।
धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब कॉलेज ने छात्रों से ट्यूशन फीस का भुगतान करने को कहा। छात्रों ने एचओडी से पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन वह छात्रों को गुमराह करती रहीं।
पुलिस ने बताया कि सेजबहार निवासी कोमल जांगड़े 2020 से 2023 तक श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री ले रहा था।
इसी बीच एचओडी मोनिका मिश्रा ने कोमल और अन्य छात्रों से फीस के लिए पैसे मांगे। उसने यह कहकर सभी को धोखा दिया कि वह फीस भर देगी।
मोनिका को संतोषमणि से फ़ोन पे भुगतान के माध्यम से 40,000 रुपये, किस्तों में 82,500 रुपये, गौकरण निषाद से फोन -पे भुगतान के माध्यम से 25,000 रुपये , साक्षी शर्मा से 15,500 रुपये, सोनाली यादव से फोन पे में 52,000 रुपये, नेहा चंद्राकर से 36,000 रुपये लिए।
उन्होंने श्री रावतपुरा कॉलेज, धनेली स्थित अपने खाते में प्राप्त राशि जमा नहीं की और इसे व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग करके धोखाधड़ी की।
इधर मोनिका मिश्रा को कॉलेज ने बिना कोई कार्यवाही किया निकाल दिया और श्री रावतपुर कॉलेज प्रबंधन ने कुछ नहीं किया|
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रभावित छात्रों को मार्कशीट उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया क्योंकि फीस की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया गया था। इस कारण छात्रो को अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिल रहा है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

