ब्रेकिंग: भिलाई में युवक की हत्या , IG ऑफिस के सामने मिला युवक का शव.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई के 32 बंगला के निकट पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग के कार्यालय के पास झाड़ियों में आज दोपहर एक युवक का शव मिला, जिसका चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 22 वर्षीय शेख शाहरुख खान निवासी डिपरापारा दुर्ग के रूप में की गई है। पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा ने बताया कि आज दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग कार्यालय के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है|

 इसके बाद भिलाई नगर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। भिलाई नगर थाने के प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है|

मृतक का नाम शेख शाहरुख बताया जा रहा है जो की दुर्ग के इंदिरा कॉम्प्लेक्स में पार्किंग कर्मी के रूप में काम करता था। कल रात वह काम से घर नहीं आया और उसका सेल फोन बंद था। पंचनामा के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी. हत्या का कारण और मृतक इंदिरा मार्केट से यहां कैसे पहुंचा यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।