भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केरल ,IIT पलक्कड़ की बड़ी उपलब्धि जहाँ रिसर्च टीम ने मिलकर ऐसी चीज की खोज की सभी हैरत में पड़ गए है | बता दे की IIT पलक्कड़ केरल ने पेशाब ( मानव मूत्र )से बिजली पैदा करने की नई विधि की खोज की है |
जानकारी के मुताबिक IIT पलक्कड़ केरल के शोधकर्ताओ
ने इलेक्ट्रॉनिक रिसोर्स रिकवरी रिएक्टर (ERRR) डिज़ाईन की है |जिसमे ERRR बिजली के
साथ साथ जैव उर्वरक भी तैयार करता है |
इस विधि में ERRR डिवाइस में यूरिन को एकत्र किया जाता है | जिसके बाद पंपिंग और इलेक्ट्रो केमिकल रिएक्शन के मध्यम से बिजली और जैव उर्वरक का उत्पादन होगा |
इस विधि को इजाद करने वाले शोधकर्ताओं में IIT के
सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रवीण गंगाधरन के नेतृत्व
में टीम ने अपने प्रयासों के बाद इसमें कामयाबी हासिल की है |उनका दावा है की यह
तकनीक के माध्यम से निर्मित बिजली व जैव उर्वरक कृषि के लिए काफी उपयोगी साबित
होगी |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

