भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पिछले तीन दिनों से लगातार छापेमारी कर रही है|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह प्रदेश भर में 45 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश के बड़े कारोबारियों और बिल्डर्स के ठिकाने शामिल हैं, दबिश के दौरान आईटी की टीम ने करोड़ों रुपये कैश, सोने के जेवर और अहम दस्तावेज जब्त किये हैं।
रायपुर, दुर्ग, भिलाई और रायगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटों से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है, जिसमें विजय जैन, संदीप जैन, पप्पू बंसल, चौहान बिल्डर्स, प्रदीप जैन, चंद्रभान शेरवानी सहित 47 ठिकानों पर जप्त किये गए दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, इन छापेमार कार्रवाई में आईटी के सीनियर ऑफिसर्स भोपाल से रायपुर पहुंचे हुए हैं।
बलरामपुर के राजपुर में पूर्व खाद्यमंत्री के पर्सनल असिस्टेंट और रायपुर के एमएलए कॉलोनी स्थित पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर कार्रवाई जारी है, बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने रेड में 2 करोड़ से अधिक नगदी, सोने के जेवर और कुछ अहम दस्तावेज जब्त किये हैं।
31 जनवरी के सुबह रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची आयकर विभाग की टीम पूर्व मंत्री ने अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित घर और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर और ऑफिस पर भी दबिश की।
वहीं रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी सहित लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर, तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के ठिकानों और दुर्ग व भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में भी रेड मारी।
इसके साथ ही विभाग की टीम ने बिल्डर अजय चौहान के रामनगर स्थित ऑफिस और मौर्या टॉकीज के पास स्थित चौहान इस्टेट में भी छापेमारी की, वहीं दुर्ग ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंड्रस्ट्रीज के ठिकानों पर भी आईटी की टीम पहुंची, साथ ही भिलाई के पंचवटी सोसाइटी स्थित मकान निवासी एस के केजरीवाल के घर आईटी की टीम ने छापा मारा और करोड़ों में कैश और सोने के आभूषण व अहम दस्तावेज जप्त किया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

