भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि साधराम की हत्या हथियार से नहीं बल्कि विचार से की गई है. यह घटना बिरनपुर की घटना से अलग है. जरूरत पड़ने पर एनआईए से भी जांच करायी जा सकती है. मामले में यूएपीए लगाया गया था और कश्मीर से आने-जाने का लिंक भी पाए गए थे।
राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने जो कहा उससे पता चलता है कि मामला जल्द ही एनआईए को स्थानांतरित किया जा सकता है। क्योंकि इस मामले में एनआईए द्वारा की जा रही जांच से मिलते-जुलते अपडेट मिले हैं. आतंकियों से जुड़े होने की भी खबरें हैं.
दरअसल कवर्धा से लगे लालपुर गांव में 20 जनवरी की रात चरवाहे साधराम यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया. घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया|
आपको बता दें कि इस घटना के बाद वीएचपी और बजरंग ने कवर्धा बंद और चक्काजाम किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की. विरोध प्रदर्शन जारी रहा. मृतक के परिजनों ने सरकार से मिला 5 लाख रुपये का चेक लौटा दिया|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

