PM मोदी IIT भिलाई का 20 फ़रवरी को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को आईआईटी भिलाई का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। वह जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आईआईटी का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस दौरान आईआईटी भिलाई में एक उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा|


इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे. CM विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब वह आईआईटी भिलाई का दौरा करेंगे। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सचिव के संजय मूर्ति ने 15 फरवरी को आईआईटी भिलाई को पत्र जारी किया था |

जिसके माध्यम से इसकी जानकारी आईआईटी भिलाई को पत्र द्वारा भेज दी गई है। प्रधानमंत्री जम्मू से श्रीनगर तक दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का उद्घाटन करते हुए आईआईटी भिलाई का उद्घाटन करेंगे. आपको बता दें कि आईआईटी 358 एकड़ में फैला हुआ है। 

जिसकी निर्माण एवं अन्य कार्यों की लागत 879.22 करोड़ रुपये थी. आईआईटी में 2500 छात्रों की क्षमता है| वर्तमान में यहां 700 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। आईआईटी का उद्घाटन काफी समय से टल रहा था | पर अब इसकी तिथि तय हो चुकी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg