RAIPUR की सड़कों पर जानलेवा स्टंट , चलती कार की खिड़की से बहार निकल डांस कर रहे है युवक, डीएसपी युवकों के खिलाफ कर सकते है सख्त कार्रवाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लोग चलती कार में तेज आवाज में गाने बजाकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक गाड़ी की सनरूफ से और दूसरा युवक खिड़की से बाहर निकाल कर डांस कर रहा है, वीडियो सोशल मीडिया पर फैलता जा रहा है, वहीं इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है


इस वीडियो को पीछे से आ रही कार से शूट किया जा रहा है वीडियो रायपुर का है, कार रायपुर नंबर की रजिस्टर्ड दिख रही है, वीडियो तेलीबांधा के आसपास नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है, हालांकि वीडियो की सटीक लोकेशन की पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। 

बता दे यह वीडियो ट्रैफिक पुलिस तक भी पहुंच चुका है, वीडियो को देखने के बाद ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह ने कहा कि लड़कों की पहचान की जा रही है किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के स्टंट ना सिर्फ जानलेवा है बल्कि दूसरे वाहन चालकों के लिए भी खतरा है, ट्रैफिक पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। 

कुछ समय पहले रायपुर जिले के पूर्व आईजी रतनलाल डांगी ने स्टंटबाजी के मामलों में आला अफसरों को सीधे एफआईआर के निर्देश दिए थे, साथ ही उनके वाहनो को भी सीज के लिए कहा था। जिसके बाद रायपुर पुलिस ने बीते 6 महीने में 10 से भी कार और बाइक सवार स्टंटबाजों पर एक्शन लिया गया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg