भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का फैसला लिया है|एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस पर हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रुपये कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
इससे न केवल महिला शक्ति के लिए जीवन आसान हो गया है, बल्कि करोड़ो लोगों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण की रक्षा करने और पूरे परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
पीएम मोदी का यह फैसला देशभर के सभी सिलेंडर धारकों पर लागू होगा | केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर की कीमतों पर 300 रुपये की छूट अगले साल तक जारी रखने का फैसला किया। इसके अतिरिक्त, सभी नियमित सिलेंडर ग्राहकों के लिए प्रति सिलेंडर 100 रुपये की छूट उपलब्ध है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में करीब 32.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें से लगभग 1.25 करोड़ सिलेंडर पिछले 10 वर्षों में प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदान किए गए हैं।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी. उनका कहना है कि हम महिलाओं की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को महत्व देते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

