100 से ज्यादा पुलिस प्रशिक्षु विषाक्त खाने से हुए बीमार , अस्पताल में भर्ती....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तरी महाराष्ट्र के धुले शहर में गुरुवार शाम भोजन विषाक्तता के कारण सौ से अधिक पुलिस प्रशिक्षु बीमार पड़ गए, हालांकि सभी सुरक्षित स्थिति में हैं। अधिकारी ने यह जानकारी दी|

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले 633 छात्रों में से लगभग 110 ने भोजन विषाक्त भोजन की वजह स्वास्थ्य में परेशानी की शिकायत की।

जिसके बाद विभाग द्वारा उन्हें तुरंत भाऊसाहेब हीरे सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहां उन सभी की हालत स्थिर है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu