आधी रात राजधानी में डकैती , परिवार को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने नकद समेत किया 10 लाख रूपये की लूट....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया है. जहाँ चार नकाबपोश अपराधियों ने देर रात परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर माना बस्ती इलाके में लाखो की डकैती को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि लुटेरे घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण नगद समेत 10 लाख रुपये  लेकर फरार हो गए। 


नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर भी बांध दिए और उनकी पिटाई भी की.

आरोपी ने मास्टर चाबी से अलमारी खोली और घर से कीमती सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, डॉग दल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर पहुंची. वारदात के पीछे मध्य प्रदेश का पत्थर गैंग माना जा रहा है।

यह भी पढ़े - दुर्ग से भिलाई जा रही कार ने स्कूटी सवार को रौंदा ,मौत  

माना बस्ती के निवासियों ने बताया कि देर रात डकैतों ने इलाके के दो-तीन घरों में घुसकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. लेकिन चीख-पुकार के कारण वे वहां से भाग गये।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu