छ.ग़ में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी , 11 घायल , 6 की हालत गंभीर.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. बारातियों को ले जा रही बस खाई में पलट गई. इस हादसे में 11 यात्री घायल हुए हैं|


बताया जा रहा है कि छह लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है| सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा|

जानकारी के मुताबिक, घटना कुकदूर थाना क्षेत्र की है. दरअसल, एक बस बारातियों को लोरमी से शहडोल लेकर जा रही थी. बस में कुल 70 यात्री सवार थे. इसी दौरान बस  हनुमत खोल खाई में पलट गई। इस घटना में 11 लोग घायल हो गये. बताया जा रहा है कि छह लोगों की हालत गंभीर है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg