लिव इन रिलेशनशिप से प्रेग्नेंट हुई 12 वी की छात्रा, दिया बच्चे को जन्म.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जिले में गंगालोर पोटाकेबिन हाई स्कूल की एक छात्रावास की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। यह गंगालूर बोर्डिंग स्कूल का मामला है। इस घटना के बाद इलाके में भूचाल का माहौल है. इसके अलावा अब सवाल यह उठता है कि आखिर गलती किसकी थी कि इतनी बड़ी घटना घटी।



आपको बता दें कि इस लड़की को कल रात पेट में दर्द की शिकायत हुई और इसके बाद उसे गंगालूर सिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने 12वीं कक्षा की एक छात्रा के गर्भवती होने की घोषणा कर दी. छात्रा को बुधवार को प्रसव हुआ और उसने एक बच्चे को जन्म दिया |

हालांकि, मां और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक हैं। उन्हें बेहतर चिकित्सा जांच के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद जिला अधिकारी अनुराग पांडे ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति प्रभारी अधीक्षिका को निलंबित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक इस लड़की का किसी युवक के साथ तीन साल प्रेम संबंध चल रहा है और ये दोनों पहले से साथ रहते थे. जानकारी यह भी बताती है कि दोनों परिवार की सहमति से साथ रहते थे। हालांकि, इसे होस्टल वार्डन और अधिकारियों की पूरी लापरवाही माना जा रहा है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu