भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सारंगढ़ छ.ग, 1500 करोड़ के संपत्ति के मालिक शिवा साहू का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया. बता दें कि सारंगढ़ पुलिस की टीम शिवा साहू के गांव पहुंची और उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा उनके पिता के नाम पर खरीदी गई करोड़ो की लग्जरी मोटरसाइकिलें और लग्जरी कारें भी जब्त कर ली गईं।
यह भी पढ़े - दुर्ग में हुआ दर्दनाक हादसा, जलती भठ्ठी में गिराकर मजदूर की मौत , बिना सेफ्टी के काम करते वक्त हुआ हादसा....
हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी शिवा साहू भाग गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शिवा साहू सारंगढ़ जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र के रायकोना का रहवासी है।
जबकि शिवा साहू के पिता टीकाराम साहू गांव में सामान्य कार्य करते है। बेटे के करोड़पति बनने के बाद परिवार का जीवन स्तर बदल गया।
अपने बेटे के करोड़पति बन जाने के बाद उनके पिता ने भी खेती और बढ़ईगीरी छोड़ दी और अपने बेटे के व्यवसाय में मदद करने लगे।
हर कोई जानना चाहता है कि एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाला शिवा कुछ ही महीनों में करोड़पति कैसे बन गया। शिवा के करोड़पति बनने के बारे में गांव वाले भी कुछ नहीं कहते|
शिवा ने रायपुर और बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में करोड़ो रूपये के घर और संपत्तियां खरीदीं।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

