भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में पुलिस ने एक शख्स से 18 लाख रुपये बरामद किए हैं. जब वह अपनी कार में पैसे लेकर रायपुर जा रहा था, तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच के दौरान अपराध शाखा और मंदिर हसौद पुलिस स्टेशन की एक टीम ने उसे पकड़ लिया।

लोकसभा चुनाव से पहले रायपुर पुलिस शहर की कई सड़कों पर चेकिंग कर रही है. इसी दौरान मंदिर हसौद पुलिस को टोल प्लाजा पर एक कार आती दिखी. पुलिस ने उसमें सवार व्यक्ति को रोका।  उससे सवाल किया. उसने अपना परिचय दीनू अग्रवाल के रूप में दिया। 

यह भी पढ़े CM ममता बैनर्जी हुई हादसे का शिकार.... 

यह भी पढ़े -मंत्री न होता तो मोदी को टुकड़ों में फाड़ देता’ 

यह भी पढ़े - पेट्रोल डीजल के दाम हुए सस्ते 

उसने कहा कि वह रायपुर जा रहा है। पुलिस ने जब कार की जांच की तो उसमें 18 लाख रुपये नकद मिले। पुलिस ने जब उनसे इस पैसे से जुड़े दस्तावेज मांगे तो उनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे. उसने पैसों को लेकर पुलिस को भी गुमराह किया. पुलिस ने ये पैसे जब्त कर लिए. इस मसले पर आगे कदम उठाए जाएंगे|

आपको बता दें कि दो दिन पहले रायपुर मंदिर हसौद पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान 10 लाख रुपए बरामद किए थे. महासमुंद सरायपाली के तीन कारोबारी पैसे के साथ मिले। उनके पास पैसे के वैध दस्तावेज भी नहीं थे|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu