भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तमिलनाडु में डीएमके सरकार में मंत्री टीएम अनबरसन का प्रधानमंत्री मोदी को धमकी देने वाला विवादित बयान देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह बयान भरे सम्मेलन में मंच पर दिया गया था. DMK मंत्री ने दी पीएम मोदी को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहे है|
वीडियो में एम्बरसन टीएम कहते नजर आ रहे हैं, ''मैं शांति बनाये रखे हूँ इसलिए नरमी से बोल रह हूं, अगर मैं मंत्री नहीं होता तो टुकड़े-टुकड़े कर देता.'' इस बयान के दौरान और भी लोग बैठकर तालियां बजा रहे है|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीएम अंबारासन तमिलनाडु में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके-कांग्रेस गठबंधन सरकार में ग्रामीण उद्योग, कुटीर उद्योग, लघु उद्योग और झुग्गी उन्मूलन आयोग के मंत्री हैं। बताया जाता है कि एम्बरसन की टिप्पणी पिछले सप्ताह आई थी। इससे ठीक एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री मोदी ने तिरूप्पुर में रोड शो किया था|
विडियो देखे -
श्री अंबरासन ने भी उसी बयान में कहा: कई प्रधानमंत्री हुए है| कोई हमें उखाड़ने की बात नहीं करता था| मोदी हमें मिटाने की बात करता है|लेकिन मैं आपको एक बात याद दिला दूं: डीएमके कोई साधारण संगठन नहीं है. इसे बहुत बलिदान और रक्त बहने के बाद बनाया गया था। "
यह भी पढ़े - रायपुर जॉली हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार ,शादी के... आगे पढ़े
यह भी पढ़े - भिलाई में 10वी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म.. आगे पढ़े
यह भी पढ़े - BSP में देर रात लगी आग , करोड़ो का हुआ नुकसान आगे पढ़े
यह भी पढ़े - CG में कांग्रेस नेता की हत्या , ट्रैक्टर से कुचलकर आगे पढ़े
इसके बाद उन्होंने कहा, ''जो लोग डीएमके को नष्ट करने की बात करते थे वे नष्ट हो गए हैं. याद रखें कि यह संगठन अस्तित्व में रहेगा। मैं उससे (पीएम मोदी) साथ अलग तरीके से निपटता पर अब मैं मंत्री हूं| अगर मैं मंत्री नहीं बनता तो मैं उनके साथ अलग तरीके से पेश आता|
अंबरासन के बयान के बाद बीजेपी ने डीएमके पर जमकर हमला बोला. बीजेपी ने INDI गठबंधन पर निशाना साधा है. DMK INDI गठबंधन का हिस्सा है। अनबरसन के बयान पर भाजपा नेताओं ने भारी हमला किया, जिन्होंने ट्विटर पर वीडियो साझा किया।
टीएम अनबरसन का यह बयान फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है और डीएमके के रुख की आलोचना की जा रही है. गौरतलब है कि डीएमके से कई नेताओ ने सनातनियों को उखाड़ फेंकने की बात कही थी|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

