भिलाई के लिंक रोड पर 1.98 लाख की उठाईगिरी, किराना व्यवसायी की स्कूटी की डिक्की से पार किये लाखो रूपये....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के छावनी थाने अंतर्गत एक किराना व्यवसायी लूट का शिकार हो गया। शुक्रवार शाम पीड़ित स्कूटी से लिंक रोड पर कुछ सामान लेने पहुंचा। वह गाड़ी सड़क पर खड़ी कर सामान लेने चला गया|


इसी दौरान बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी से 1,लाख 98 हजार रुपये निकाल लिए और भाग गए। थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि उठाईगिरी की घटना डुंडेरा उथई निवासी राकेश साहू की हुई है। 

वादी की किराना दुकान है। इस कारण सामान खरीदने के लिए लिंक रोड पर उनका आना जाना लगा रहता है| शुक्रवार को भी वह खरीदारी करने के लिए घर से 1.98 लाख रुपये लेकर निकले थे. उसने पैसे अपने स्कूटी की डिक्की में रख दिए|

लेकिन जैसे ही उसने गाड़ी खड़ीं कर दुकान पर गए अज्ञात लुटेरोने उनकी डिक्की का ताला तोड़ दिया और पैसे लेकर भाग गए। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है|

यह घटना सोचनीय है | सावधानी अत्यंत आवश्यक है | बड़ी रकम को यदि साथ लेकर चलने की जरूरत है तो उसका विशेष ध्यान रखे |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu