भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 4 मार्च को भिलाई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शैक्षणिक भवन में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट भवन और 29 करोड़ रुपये की अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
दोपहर 12.45 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से भिलाई के लिए रवाना होंगे।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहुंचने की उम्मीद है। अपराह्न 3:10 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुंगेली क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री की कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में सभी तैयारियां की जा चुकी है |
सीएसवीटीयू के अनुसार, परिसर में लगभग 10 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से आर्यभट्ट भवन नामक एक शैक्षिक भवन का निर्माण किया गया है। इस भवन में डिप्लोमा, बी.टेक (ऑनर्स), एम.टेक और पीएचडी जैसे अन्य पाठ्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय कंपनी "न्यूक्लियस टेक" का कार्यालय भी यहीं स्थित होगा और छात्रों को प्रशिक्षित और परिचित कराया जाएगा। सीएसवीटीयू-फोर्ट इस भवन में नए युवा उद्यमियों के लिए एक इन्क्यूबेशन केंद्र और वित्तीय सहायता के रूप में काम करेगा।
कार्यक्रम अवधि में मुख्यमंत्री दुर्ग जिले में 175 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत से 43 नवीन संरचनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही भूमि पूजन में 9 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से 9 अलग-अलग विकास कार्य का भूमिपूजन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

