विज्ञापन

सिद्धू मुसेवाला की माँ ने 58 साल की उम्र में दिया बच्चे को जन्म.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की मौत के करीब दो साल बाद उनके घर को नई जिंदगी मिल गई है। दरअसल, उनके माता-पिता दोबारा पैरेंट्स बन गए हैं। 

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की पत्नी चरणकौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया। बलकौर सिंह ने घर में आए नए मेहमान की तस्वीर के साथ यह खबर सबके साथ साझा की। 

इस खबर के प्रकाशित होने के बाद सोशल नेटवर्क पर उनके तमाम प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी।बलकौर सिंह द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में वह अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं। तो उनके बगल में मुसेवाला की फोटो रखी हुई है|

 जिस पर लिखा हुआ है ''लेजेंड कभी नहीं मरते।'' तस्वीर के साथ, गायक के पिता ने पंजाबी में एक कैप्शन लिखा: "शुभदीप (सिद्धू मुसेवारा) के लाखों प्रशंसकों को धन्यवाद, भगवान ने हमें शुभ का छोटा भाई दिया है।" वाहेगुरु का धन्यवाद, हमारा परिवार स्वस्थ है और हम उन सभी के आभारी हैं जो हमसे प्यार करते हैं।

दिवंगत गायक की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया। इससे पहले खबर आई थी कि सिद्धू मुसेवाला की मां ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि, उनके पिता बलकौर सिंह ने एक पोस्ट कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। 

बलकौर सिद्धू ने फेसबुक पर लिखा था, ''सिद्धू के प्रशंसकों को धन्यवाद जो हमारे परिवार के लिए बहुत चिंतित हैं।'' मेरे परिवार के बारे में बहुत सारी अटकलें हैं। 

इन सब अफवाहों पर विश्वास न करें. हमारे पास जो भी खबर होगी हम आपके साथ साझा करेंगे। हम आपको बता दें कि चरण कौर ने कथित तौर पर बच्चे को जन्म देने के लिए कृत्रिम गर्भाधान (IVF )की मदद ली है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu