कांग्रेस द्वारा छ.ग की 5 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम आज किये जायेंगे घोषित....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग , कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय समिति की बैठक के बाद आज तीसरी सूची पेश की जा सकती है. ऐसे में छत्तीसगढ़ की पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग जाएगी| 

चुनाव आयोग की पिछली बैठक में बाकी पांच सीटों पर कोई सहमति नहीं बन पाई थी. इन नामों को चुनाव समिति की बैठक में पेश किया जाएगा. बिलासपुर से विष्णु यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा है। कांकेर से वीरेश ठाकुर को मौका मिल सकता है।

हरीश लखमा बस्तर से संभावित उम्मीदवारों में से एक हैं। रायगढ़ सीट से लालजीत सिंह राठिया को मौका मिल सकता है। 

सरगुजा से अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम और शशि सिंह के नाम पर चर्चा हुई। केंद्रीय चुनाव आयोग के बाद जल्द ही उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा की जाएगी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu