भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , शादी से पहले लड़कियां अपने होने वाले पति को लेकर तरह-तरह के सपने संजोती हैं, लेकिन यूपी के इटावा की एक लड़की का ये सपना सिर्फ सपना ही बनकर रह गया । दूल्हे की हरकत ने दुल्हन के सपनों को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया|
दरअसल, बसरेहर गांव से करहल मैनपुरी गेस्ट हाउस में बारात पहुंची। लड़की के परिवार ने बारात का स्वागत किया. इसके बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। फिर दुल्हन अपने कमरे में चली गई. दूल्हा भी उसके पीछे-पीछे दुल्हन के कमरे तक पहुंच गया।
वे दोनों कमरे में बातें करने लगे, जिसके बाद दूल्हे ने अपना आपा खो दिया और हंगामा कर दिया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब दुल्हन रोते हुए कमरे से बाहर चली गई. जब उसके परिवार ने दुल्हन को रोते हुए देखा, तो उन्होंने इसका कारण पूछा और पता चला कि उसके दूल्हे ने उसे पीटा था।
इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. हालांकि दुल्हन के परिवार ने काफी समझाया, लेकिन दुल्हन नहीं मानी और अपने परिवार के साथ वापस लौट गई.
जानकारी के मुताबिक, बसरेहर गांव के एक युवक ने अपनी बेटी की शादी करहल मैनपुरी में तय की थी। शादी समारोह करखला में होना था। शनिवार को दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर करहल स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। दुल्हन भी सज गई और जयमाला का कार्यक्रम भी हो गया|
कुछ देर बाद जब दुल्हन स्टेज से अपने कमरे में चली गई तो दूल्हा वहां आया और बातचीत करने लगा इसी बीच किसी बात को लेकर दूल्हे को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अपनी होने वाली पत्नी को पीटना शुरू कर दिया, जिससे वहां हंगामा मच गया. पति की पिटाई के बाद दुल्हन रोती रही|
जब दुल्हन से अगली रस्में निभाने के लिए कहा गया तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. परिवार और रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह तरह तैयार नहीं हुई और उसी रात अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ घर लौट आई। रविवार दोपहर दूल्हे के परिवार ने उसके घर पर समझौते का प्रयास भी किया, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

