भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी के फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र के एक निजी स्कूल में दोपहर के भोजन के दौरान खेलते समय कक्षा 2 के छात्र की मौत हो गई। उनका परिवार उन्हें राज्य के सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गये |जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पैनल द्वारा बच्चे की मौत का कारण निर्धारित करने के लिए शव परीक्षण किया। रिपोर्ट में मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया।
नगला पचिया के निवासी धनपाल का बेटा चंद्रकांत (8) हिमांयुपुर स्थित हंसवाहिनी कॉलेज में दूसरी क्लास का छात्र था। शनिवार को वह लंच ब्रेक के दौरान स्कूल में अन्य बच्चो के साथ खेल रहा था। तभी वह दौड़ते समय अचानक गिर गया. साथ आए बच्चों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाया |
विडियो देखे -
इसके बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा बच्चे को राज्य सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये।
बच्चे की मौत से परिवार में हडकंप मच गई. मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिवार की शंका को दूर करने के लिए, आयोग ने शव परीक्षण कराया।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

