B.ED छात्रा आत्महत्या मामले में हुए चौकाने वाले खुलासे , मृतक छात्रा ने प्रेमी की 2 पूर्व गर्लफ्रेंड से परेशान होकर की आत्महत्या , सुसाइड नोट से हुआ खुलासा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में पढ़ने वाली एक छात्रा की आत्महत्या मामले में नयी बात सामने आई है. इस लड़की के सुसाइड नोट से जो तथ्य सामने आए वो चौंकाने वाले थे. लड़की का किसी लड़के से रिश्ता था. हालाँकि, उसके प्रेमी की दो अन्य पूर्व गर्लफ्रेंड भी थीं। 

जो लड़की को लगातार फोन कर परेशान कर रही थी. इससे तंग आकर लड़की ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में खुलासे के बाद पुलिस ने और गहराई से जांच शुरू की।

यह भी पढ़े -भिलाई मोर्या टाकीज के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत...

यह भी पढ़े होली पर बंद रहेगी सभी शराब व मांस मटन की दुकाने , जाने दुकान कब तक खुलेगी..

रायगढ़ के लैलुंगा निवासी 22 वर्षीय देववती राठिया गुरुवार को अपने किराए के घर में फांसी पर लटकी पाई गईं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। इस मामले में लड़की ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है |

की उसके बॉयफ्रेंड की दो पूर्व गर्लफ्रेंड उसे लगातार फोन कर परेशान कर रही थीं. इससे वह बहुत दुखी व तनाव में है |और अंततः थककर उसने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी की पूर्व प्रेमिका धरमजयगढ़ और मनेंद्रगढ़ में रहती है। इस घटना पर फिलहाल सिविल लाइंस पुलिस विभाग कार्रवाई कर रहा है|

रायगढ़ निवासी 22 वर्षीय छात्रा देववती , जो बिलासपुर सिटी लाइन्स थाना क्षेत्र के गंगानगर में एक वर्ष से किराये के मकान में रह रही थी, ने बीएड  के साथ साथ  कम्प्यूटर कोचिंग ले रही थी| गुरुवार सुबह उसका शव उनके घर में लटका हुआ मिला।

यह भी पढ़े -CGPSC -2023 के प्रारम्भिक परिणाम घोषित..

 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला. आत्महत्या की वजह का हुआ खुलासा हुआ |

 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu