भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार में वकील के बेटे और पड़ोसियों से झड़प के बाद एफआईआर के धारा लगाने को लेकर जमकर बवाल हो गया|
जिसके बाद वकीलों ने एडिशनल एसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया| एडिशनल एसपी को हटाने की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया गया | हंगामे के बीच एएसपी और पुलिस फ़ोर्स ने किसी तरह मामले को नियंत्रित किया.
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुर्सीपार जोन 2 में रहने वाले वकील टीएल चौधरी के बेटे अमितेश चौधरी का अपने पड़ोसी डी नारायण से झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गयी|
जिसके बाद दोनों ने खुर्सीपार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया, लेकिन वकील टीएल चौधरी और पुलिस एफआईआर में कमजोर धारा को लेकर सहमत नहीं थे।
अधिवक्ता संघ के रविशंकर सिंह ने बताया कि घर में तोड़फोड़ के बाद जब पुलिस से मारपीट की शिकायत दर्ज करने को कहा गया तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की बात कही व यह भी कहा की सीसीटीवी फुटेज देखने बाद धारा जोड़ी जाएगी |
बाद में वकील का परिवार एडिशनल एसपी के पास पहुंचा जहां घटना की जांच कर धारा जोड़ने पर भी चर्चा हुई. इसे लेकर वकील रोष में थे| और वे सड़कों पर निकल आये और कुछ देर के लिए कोर्ट और कलेक्ट्रेट के सामने चक्काजाम कर दिया |उन्होंने एडिशनल एसपी को हटाने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी |
एडिशनल एसपी अभिषेक झा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. शिकायत पत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस मामले में उचित कार्यवाई करने की बात कही तब जाकर मामला शांत करवाया |

