भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के आगरा में एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है | यहां एक महिला ने पड़ोसी पुरुष के साथ मामूली बात में उसका कान काटकर खा गयी |
बता दे की महिला ने कान के पीछे का हिस्सा विवाद के समय काट लिया और उस हिस्से को वापस मांगने पर उसे निगल गयी |यह विवाद सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि घर का ताला खुला रह गया था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है.
घटना न्यू आगरा जिले के नगला पदी देवी नगर की है. इस इलाके में रवींद्र यादव नाम के शख्स का मकान है जहाँ कई परिवार किराये पर रहते हैं. यहां रामवीर नाम का एक किरायेदार भी अपने परिवार के साथ रहता है|
गुरुवार सुबह रामवीर के बेटे की परीक्षा थी। किरायेदार रामवीर सुबह करीब 6 बजे अपने बच्चे को ई-रिक्शा में स्कूल ले जाने के लिए निकल पड़ा|
इस दौरान रामवीर मकान का दरवाजा बंद करना भूल गए. इसी बीच उसी किराए के मकान में रहने वाले संजीव और उनकी पत्नी रेखा ने बिल्डिंग का दरवाजा खुला देखा तो गुस्से से लाल हो गए। दोनों पति-पत्नी रामवीर के साथ गाली-गलौज करने लगे|
इसी बीच दंपत्ति उससे बहस करने लगे। जल्द ही झगड़ा बढ़ गया और संजीव ने रामवीर का हाथ पकड़ लिया। इस दौरान उनकी पत्नी रेखा ने रामवीर कान पर अपने दांतों से हमला कर दिया. आरोपी ने रामवीर का कान काट डाला, कान का एक हिस्सा अलग हो गया और देखते ही देखते रामवीर खून से लथपथ हो गया। कान में चोट लगते ही रामवीर जोर-जोर से चिल्लाने लगे|
उसकी चीख सुनकर घर के अन्य किरायेदार लोग आ गए। लोगों ने महिला को रामवीर के कान को छोड़ने को कहा. तब कही उसने रामवीर को छोड़ा| अन्य लोगो ने सर्जरी के लिए महिला से रामवीर के कान का एक हिस्सा वापस मांगा तो महिला ने तुरंत कान का एक हिस्सा निगल लिया।
इस नजारे ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. इसके बाद इन लोगों ने पुलिस को मामले की सुचना दी|सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

