भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सनसनीखेज महादेव एप मामले पर भाजपा ने सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला किया था| प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई को स्वाभाविक और कानूनी बताते हुए न्याय प्रणाली का हिस्सा बताया था| कांग्रेस भी अब प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और पत्रकारों से मुलाकात भी करेगी|
कांग्रेस की यह पीसी इलेक्टोरल बॉन्ड पर केंद्रित रहेगा|कांग्रेस पीसी चुनावों में बड़े कॉरपोरेट्स से मिले चंदे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधेगी। इसके लिए संगठन ने व्यापक तैयारी की है.
गौरतलब है कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स और उनके जरिए कथित तौर पर भाजपा को मिलने वाले चुनावी चंदे को लेकर देशभर में कांग्रेस और केंद्र की पूरी मोदी सरकार निशाने पर है।
उनका दावा है कि ये चंदा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके व्यापारियों से प्राप्त किया गया था। कांग्रेस ने भी इसे साल का सबसे बड़ा घोटाला बोला है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

