भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बहुचर्चित छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामले पर एन.के. व्यास बोर्ड द्वारा सुनवाई की गयी|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले रायपुर की विशेष अदालत ने भी देवेन्द्र यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने पाया कि उन्होंने इससे जुड़े पैसे का इस्तेमाल चुनावी सिलसिले में किया। इसके बाद विधायक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की.
पिछली सुनवाई में विधायक के वकील ने दलील दी थी कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत देवेंद्र यादव के खिलाफ कोई सबूत नहीं है. इसलिए उन्हें अपराधी नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने अदालत से कहा कि मामले की जानकारी मात्र से किसी के खिलाफ पीएमएलए के तहत आरोप दायर नहीं किया जा सकता।
इस मामले में विधायक को सिर्फ इसलिए आरोपी घोषित किया गया क्योंकि वह सूर्यकांत तिवारी को जानते है|सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने जांच के दौरान मिले सबूतों का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत का विरोध किया. सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था |
रायपुर की विशेष अदालत ने विधायक देवेन्द्र यादव, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी और आर.पी. सिंह को दूसरा जमानत वारंट जारी किया है। सभी प्रतिवादियों को 27 मार्च तक अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया था। कोयला घोटाला मामले में 2 मार्च को देवेन्द्र यादव ने अदालत में पेश नहीं होने की याचिका दायर की थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष अदालत ने याचिका खारिज कर दी.
बता दे की रायपुर की विशेष अदालत में लगातार देवेन्द्र यादव को समन दिया जा रहा है। पिछली सुनवाई में दूसरा जमानत वारंट आदेश जारी किया गया था. कानूनी जानकारों का कहना है कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद रायपुर की विशेष अदालत गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर सकती है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

