भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : त्योहार के दिन भिलाई नगर निगम के कांग्रेस पार्षद नीतीश यादव को एक सट्टेबाज द्वारा जान से मारने की कोशिश की गयी|
आरोपी ने पहले स्थानीय पार्षद के दफ्तर में जाकर उनके साथ गाली गलौज किया| इसके बाद उसने गुस्से से अपनी फॉर्च्यून कार से उसे कुचलने की कोशिश की. जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना कल 25 मार्च, 6:00 बजे है।
पार्षद नीतीश यादव अपने नगर निगम कार्यालय के बाहर क्रिकेट ग्राउंड हाउसिंग बोर्ड के बगल में विकास सिंह, अवध राज यादव, अरविंद यादव, दीपक सिंह और अंकित सिंह के साथ बैठे थे|
नीतीश ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज करायी कि उसी समय सुनील राव उर्फ कुंडू अपने साथी अमरेंद्र सिंह के साथ वहां आया और नीतीश के साथ दुर्व्यवहार करने लगा|
नीतीश यादव ने उन्हें वहां से भगा दिया और फिर कार्यालय के सामने लोहे की बेंच पर बैठकर अपने साथियों से बात करने लगे. इससे कुंडा और भी क्रोधित हो गया। उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर CG07 BX5092 लेकर आया और पूरी गति से पार्षद के पीछे दौड़ पड़ा।
जब पार्षद ने कार आती देखी तो वह वहां से भाग गया, लेकिन अजय सिंह भागने में सफल नहीं हो सका. कल शाम इस मुद्दे ने इसलिए तूल पकड़ लिया क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित था और महादेव सट्टा एप्लिकेशन से जुड़ा हुआ था।
इसके बाद जामुल समेत कई थानों की पुलिस रात 2 बजे घटना स्थल से भागे आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि किस दुश्मनी के चलते उसने नगर पार्षद पर जानलेवा हमला किया।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

