नए नाम जुड़ेंगे महतारी वंदन योजना में , निरंतर चलेगी योजना , फिर जमा कर सकेंगे आवेदन....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. आज सरकार के तीन मंत्रियों ने संयुक्त रूप से महतारी वंदन योजना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया के माध्यम से जनता के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 10 मार्च को महतारी वंदन योजना का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. इस दिन 70 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी | वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा. लगातार नए नाम जुड़ते जायेंगे तो कुछ नाम हटाए भी जा सकते है|

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति 68 हजार से अधिक यूजर आईडी के साथ पंजीकृत है. यह बड़ा अभियान मात्र एक माह में पूरा कर लिया गया। कल सभी 146 ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम  साइंस मैदान पर किया जायेगा| 

जिसमें 5 लाख से ज्यादा महिलाएं हिस्सा लेंगी. पीएम मोदी वर्चुअली जिन्हें संबोधित करेंगे? वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा. लगातार नए नाम जुड़ते जाएंगे तो तो कुछ नाम हटाए भी जाएंगे| उन्होंने कहा कि केवल 2,000 आवेदन को होल्ड पर रखा गया है|

 ओ.पी. चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य को बदहाली की हालत में छोड़ दिया है. आपको हमारी सरकार से किसी भी रूप में 12,000 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे चाहे कुछ भी हो |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg