भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का उत्पीड़न लगातार जारी है। कुछ महीने पहले रेलवे कर्मचारी पर हमले के बाद अब एक यात्री को निशाना बनाया गया है|
एक छोटी सी बात को लेकर विक्रेताओं ने एकजुट होकर यात्री को तब तक पीटा जब तक वह लहूलुहान नहीं हो गया। इस मामले में आरपीएफ में एफआईआर दर्ज की जा रही है|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुर्ग स्टेशन पर वेंडरों के नाम बाहरी राज्य के लोगों को डेरा हैं। इन अवैध कारोबारियों का स्टेशन पर इतना दबदबा है कि स्थानीय रेलवे अधिकारी भी इनसे उलझना नहीं चाहते|
जब कोई बाहरी रेल अधिकारी, जाने-अनजाने, उनकी अवैध गतिविधियों पर आपत्ति जताता है, तो विक्रेता एकजुट हो जाते हैं और उस पर ही भारी पड़ जाते है| इसका उदाहरण कुछ महीने पहले हुआ था जब इन लोगों ने एक रेलवे निरीक्षक की जमकर पिटाई कर दी थी|
हालाँकि अब इस संबंध में कदम उठाए गए हैं, लेकिन समय के साथ स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है।इस बार इन विक्रेताओं की गुंडागिरी का शिकार एक आम यात्री हुआ. जानकारी के मुताबिक वेंडर ने चंदन सोनकर के साथ मामूली बात पर पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया|
घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही जा रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

