भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : CG में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की कुएं में गिरकर मौत.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ के कुरूद में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची अपने घर के पीछे आंगन में खेलते समय अचानक कुएं में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. गुरुवार को ग्राम पंचायत बगदेही में रेहराम साहू की डेढ़ वर्षीय बेटी मुक्ता साहू सुबह खेलते समय अपने घर के पीछे बने कुएं में गिर गई। 

जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह कुएं में गिर गई है. किसी तरह बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया|

 जहाँ जाँच करने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीएम के बाद पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg