भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद जिले में एक शख्स से द्वारा नकली पुलिस की वेशभूषा में ठगी करने का मामला सामने आया है |रामजी की शोभायात्रा के नाम पर ग्रामीणों से पैसा वसूल रहा था।
अब पुलिस वाले उस नकली पुलिस वाले की तलाश कर रहे हैं जिसने पुलिस बनकर दर्जनों गांवों को बेवकूफ बनाया।ये लोग पुलिस वेशभूषा में बालोद थाना क्षेत्र के गुजरा गांव पहुंचे|
अवैध वसूली करते हुए रामजी के नाम पर किसी से 100 रुपये और किसी से 500 रुपये लिए। इस अनोखे ठगी की जानकारी मिलने के बाद, लालूराम डॉट कॉम ने बालोद एसपी को सतर्क किया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जालसाजों की तलाश के लिए एक टीम भेजी।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

