भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर छ.ग ,के हेवेंस पार्क बार में एक कर्मचारी को धारदार हथियार से धमकाने का वीडियो सामने आया है। देर रात, जब एक युवक को बार में प्रवेश नहीं करने दिया गया, तो एक युवक चापड़ (लोहे का एक धारदार हथियार) लेकर आया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर हंगामा मचाने लगा। इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|
शनिवार देर शाम हेवन्स पार्क बार में युवक-युवतियों ने जश्न मनाया। इसी बीच रायगढ़ जिले का रहवासी हरिओम अग्रवाल भी वहां पहुंच गये. वह बार में प्रवेश करना चाह रहा था| लेकिन उसे ऐसा करने से रोक दिया गया। वहीं, अन्य युवक बिना किसी डर के बार के अन्दर आना जाना कर रहे थे |
तो युवक ने कर्मचारियों से पूछा कि उन्होंने बार में जाने से मना क्यों किया जा रहा है| कर्मचारियों ने उन्हें सूचित किया कि बार में उनका समय समाप्त हो गया है।
इसके बाद गुस्साया युवक ने कार से लोहे के चापड़ लेकर बार में घुस गया। इस दौरान, उन्होंने हथियार लहराना और कर्मचारियों और बाउंसर्स को धमकाना शुरू कर दिया।
बार स्टाफ ने उसके व्यवहार को देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई. इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हाथ में चापड़ लिए देखा और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला जुर्म दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

