गनियारी हत्याकांड के मृतकों के परिजनों से मिले विधायक , पुलिस को जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , पुलगाव थाना क्षेत्र के गनयारी गांव में दादी और उसके पोती की हत्या की गुत्थी घटना के 48 घंटे बाद भी नहीं सुलझ सकी है. शुक्रवार को दुर्ग ग्रामीण सांसद ललित चंद्राकर ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने गनियारी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

उन्होंने पुलिस को जल्द मामले की जांच करने का भी निर्देश दिया साथ ही आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की भी बात कही| इधर पुलिस ने पूरे मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया. परिवार की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. इसके आधार पर तीन सदस्यों को थाने बुलाया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है|

 इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. गुरुवार की सुबह-सुबह एक व्यक्ति ने 65 वर्षीय राजबती साहू और उनकी पोती 17 वर्षीय सविता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी. सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि पुलिस मामले को सुलझाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। 

इस घटना के बाद गुरुवार देर शाम कुछ ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया. ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिससे परिवार से जुड़े लोगों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है| जल्द ही मामले का खुलासा होने  की उम्मीद है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg