भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :शिवपुरी ( म.प्र) के करैरा में बेखौफ बदमाशों ने युवकों का अपहरण कर उसे बर्फ की सिल्लियों पर लिटाया और पीटा। प्रताड़ित करने उससे अपने पैर छुवाये और उसके चेहरे पर पेशाब किया। इसके अलावा अपराधियों ने कार में उसके अपहरण का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रकाशित कर दिया|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी और जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अपहरण और अन्य मामलों की धाराएं बढ़ा दी. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा, आरोपियों दिल्ली में गिरफ्तार किया गया।
बता दे की शिकायतकर्ता सागर शर्मा पुत्र कालीचरण शर्मा निवासी थनरा हाल निवासी करैरा ने बताया कि उसका करैरा के धर्मेंद्र, आकाश यादव, सौरभ व अन्य से कुछ कहा सुनी जैसा विवाद हो गया था। इसके बाद 29 जनवरी को ये लोग अपने साथियों के साथ आकाश यादव की कार में बैठेकर आये और मेरा अपहरण कर लिया|
इसके बाद वह मुझे खुर्दा स्थित आकाश यादव की आइसक्रीम फैक्ट्री में ले गया. वहां उन्होंने मुझे बर्फ के टुकड़े (सिल्ली)पर लिटा दिया और एक घंटे तक पीटते रहे. उन्होंने मुझ पर पूर्व में की गयी एफआईआर छोड़ने का दबाव बनाने के लिए मेरे पैरों छिलवाए और मेरे चेहरे पर पेशाब किया।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने उन्हें इस तरह से प्रताड़ित किया कि वह बता नहीं सकता। इसके बाद अगले दिन वे मुझे मुंगावली के तिराहे में फेंक कर चले गये. आरोपितो ने धमकाते हुए उससे कहा सबक सिखाने के लिए उसका वीडियो भी बना लिया गया है| बाद में इन लोगों ने वीडियो को प्रसारित भी कर दिया | जो की बाद में वह वीडियो उसे प्राप्त हुआ | इस वीडियो में करीब छह आरोपी सागर को कार में डालकर उसके साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग उसका मज़ाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि वे उसे पकड़ लेंगे, बर्फ की सिल्ली पर डाल देंगे और पीटेंगे।
पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने और वीडियो दिखाए जाने के बाद भी पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं की. युवक का यह भी आरोप है कि बदमाश उसकी सोने की अंगूठी और 2400 रुपये भी चुरा ले गए।
इस बीच, पुलिस निरीक्षक सुरेश शर्मा ने कहा: घटना के समय, यह युवक केवल मारपीट की बात कर रहा था और इसी आधार पर हमने गंभीर शारीरिक क्षति का मामला दर्ज किया है. इस दौरान युवक ने अपहरण की बात भी नहीं कही।
अब उसने अपहरण और चेहरे पर पेशाब करने के बारे में बात की है जिसके बाद मामले में अन्य धाराए जोड़ी गयी है | टीआई के मुताबिक दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

